Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

समय से प्रारंभ नहीं कराने वाले 6 ग्राम पंचायत सचिवों को सोमवार को अन्तिम चेतावनी नोटिस जारी की गयी है।

 

  • चिरईगांव/वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड में आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में स्वीकृत ग्राम सचिवालयों/पंचायत भवनों का निर्माण लम्बे समय से प्रारंभ नहीं कराने वाले 6 ग्राम पंचायत सचिवों को सोमवार को अन्तिम चेतावनी नोटिस जारी की गयी है।

चिरईगांव ब्लाक के एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि गांवों के विकास कार्यों की रुपरेखा तैयार करने व ग्रामीणों को मौके पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण के लिए पिछले दो वर्ष पूर्व शासनादेश जारी किया गया था। इसमें ब्लाक के कुल दस ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाना निश्चित किया गया। इसी क्रम में सभी दस ग्राम पंचायतों में

पंचायत भवन निर्माण के लिए धनराशि भी आवंटित कर दी गयी। एडीओ पंचायत ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन खुर्द, गोबरहां, शा डुबकियां, सरसौल व एह नरायनपुर ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत क सचिवों ने पूर्व की बैठकों में उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के बावजूद अभी तक निर्माण प्रारम्भ ही नहीं कराया, जबकि इसके लिए सीडीओ व डीपीआरओ कार्यालय से कड़े निर्देश दिए गये हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशों की बार-बार अनदेखी किये जाने एवं निर्माण कार्य प्रारंभ न कराने के कारण सोमवार को सम्बन्धित कुल 6 ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई के लिए अगाह किया गया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir