थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 02 अदद पिकअप वाहनों से कुल 16 राशी गोवंश किया गया बरामद
सोनभद्र,
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी एवं इसमे संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा प्रातः लगभग 4.20 बजे ग्राम कुशहरा के पास से दो पिकअप वाहनों से तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 16 राशि गोवंश को बरामद कर मुक्त कराया गया । गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है । उपरोक्त बरामदगी के सम्बंध मे थाना शाहगंज पर मु.अ.सं. 37/2021 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम मैं प्रमुख रूप से
उ0नि0 आशीष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चौकी कस्बा शाहगंज, थाना शाहंगज,
हे0 का0 मनोज सोनकर,
आरक्षी रामनिवास, थाना शाहगंज, रहे!





