बकरीद त्यौहार के मद्देनजर रायपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
सोनभद्र,
नक्सल प्रभावित थाना रायपुर परिसर में आगामी त्योहार बकरीद को लेकर शुक्रवार के दिन पीस कमेटी की बैठक एडिशनल एस पी डॉ संजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें एडिशनल एसपी द्वारा मुसलमान भाईयो से अपील किये की आप लोग शान्ति पूर्वक पांच पांच की संख्या में नमाज अदा करे बली में बड़े जानवरो को बली न चढ़ाये बली चढ़ाये जानवरो के हड्डियों को रास्ते व सार्वजनिक स्थान पर न फेके बकरीद त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाये प्रशासन आपके साथ है हर तरह प्रशाशन मद्दद के लिए तैयार रहेगी। बैठक में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति रॉय ,चौकी प्रभारी सरईगड बजरंग बली चौबे,संभ्रांत में रामलाल जायसवाल, मुद्रिका प्रसाद जायसवाल, इकबाल अली,मुहम्मद अली,असलम अली,मुमताज अली,शेरेअली, हदीश अलि उर्फ कल्लू,रहीम खान,आफताब अली,लियाकत अली ,बसन्त सिंह,राजेश चौरसिया,चंद्रमणि यादव,बुल्लू राम ग्राम प्रधान रायपुर आदि लोग मौजूद रहें।






