Sunday, April 19, 2026

आराजी लाइन ब्लाक क्षेत्र में दिव्यांगजनों के परीक्षण एवं प्रमाण पत्र हेतु लगा कैम्प

आराजी लाइन ब्लाक क्षेत्र में दिव्यांगजनों के परीक्षण एवं प्रमाण पत्र हेतु लगा कैम्प

 

रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कचनार न्याय पंचायत के रानीबाजार,भिखारीपुर, चित्तापुर, बीरभानपुर , हरपुर, खजुरी, मेहंदीगंज, रखौना गांव में शनिवार को आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर नवीन सिंह की देख रेख में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांग जनों के परीक्षण हेतु कैम्प लगाया गया। कैंप के दौरान दिव्यांग जनों का परीक्षण किया गया तथा उनको प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल,राजेश कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्याय, डॉ नवीन सिंह, डॉ.धिंद्रा सिंह ,रामू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir