प्रेस नोट दिनांक 10.07.2024
थाना बबुरी जनपद चन्दौली
थाना बबुरी पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लाग्हें* के निर्देशन में वांछित/वारंटी के गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) व क्षेत्राधिकारी (PDDU) नगर के पर्यवेक्षण में बबुरी पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 75/24 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.सरफराज पुत्र स्व. हबीब साह निवासी ग्राम पचोखर थाना बबुरी जनपद चन्दौली को ग्राम पचोखर ढ़ाल थाना बबुरी जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम व पता अभियुक्त-*
1.सरफराज पुत्र स्व0 हबीब साह निवासी ग्राम पचोखर थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 21 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
उ0नि0 मो0 असलम शाह थाना बबुरी जनपद चन्दौली
हे0का0 बिहारी सिंह थाना बबुरी जनपद चन्दौली
का0 मोहित सोनकर थाना बबुरी जनपद चन्दौली





