Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

रैपिड एक्शन फोर्स बनारस में शांति ब्यवस्था व सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

आशीष मोदनवाल पत्रकार

रैपिड एक्शन फोर्स बनारस में शांति ब्यवस्था व सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

वाराणसी/-रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने चेतगंज ,जैतपुर आदमपुर ,चौक एवं कोतवाली में पुलिस के साथ क्षेत्र की गलियों सड़को व बाजारों में पैदल गश्त किया।जिससे आवश्यकता पड़ने पर फोर्स के जवानों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत न हो।रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ पुलिस फोर्स को देख लोगों में खलबली मची रही।इस बीच पुलिस ने लोगों को जागरुक किया कि वह कोई ऐसा कार्य न करें।जिससे पुलिस को कार्यवाही करनी पड़े।इस बीच जवानों को थाना पुलिस ने क्षेत्रों के बारे में जानकारी देने के साथ ही रास्तों के बारे में भी बताया।इससे जरुरत पड़ने पर फोर्स को घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत न हो,जल्द से जल्द फोर्स के पहुंचने पर उपद्रवियों को नियंत्रण में करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। विनोद कुमार राव सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स के जवान पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त करने के साथ ही गली मोहल्लों के बारे में जानकारी एकत्रित करेंगे।जिससे घटना होने पर उनको मौके पर पहुंचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।पैदल गश्त के दौरान मुख्य रूप से बिनोद कुमार राव सहायक कमांडेंट 91 आरएफ, निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पटेल निरीक्षक अभिषेक कुमार निरीक्षक संदीप कुमार सिंह एवं पुलिस के अन्य अधिकारियों जवानों के साथ क्षेत्र में आगामी पर्व सावन के मद्देनजर लोगो मे अमन चैन शांति कायम रखने का एहसास दिलाने के लिए पैदल गश्त किये।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir