Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

अनिल राजभर पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने सरसौल गांव

 

चिरईगांव/वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरसौल गांव में सावन के पहले सोमवार को हुए दो समुदाय के बीच विवाद को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को सरसौल गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर घटना की जानकारी ली। गांव के अंकित, प्रह्लाद, हिमालय व वीरेन्द्र निषाद आदि पीड़ितों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि बीते सोमवार को गांव के सरसौल में महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। जैसे ही अल्पसंख्यक बस्ती के पास कुछ लोग छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंककर मारने लगे। विरोध करने पर सभी नीचे उतर कर लाठी-डंडे से घटना को बच्चों का विवाद बताकर उस पर पर्दा डालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने पीड़ितों के साथ आरोपियों का भी मुकदमा लिख कर दोनों पक्षों के लोगों को जेल में डाल दिया है। पीड़ितों की बातों को सुनकर अब तक पुलिस द्वारा की कार्रवाई पर असंतोष जताया और मौके पर उपस्थित चौबेपुर थाना प्रभारी को बुलाकर उन्हें पूरे प्रकरण की ईमानदारी से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधी बचने न पाये। उन्होंने पीड़ितों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि आप न घबरायें किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इस दौरान इस कैबिनेट मंत्री के साथ उनके प्रतिनिधि संजय सिंह, कमलेश मौर्या, गौरव सिंह, नवीन मिश्रा, प्रवीण रघुवंशी व पीड़ित परिवार के लोग उपस्थित थे।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir