चिरईगांव / वाराणसी । स्थानीय विकास खण्ड के सिंहवार ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर से बरसात का पानी निकालने के लिए नाली निर्माण नहीं कराये जाने से केन्द्र में पानी भर गया है। परिसर के पास रखे गए कूड़े कचरे भी पानी के साथ परिसर में जमा हो गये हैं। जिसमें सड़न के पंचायत शिफ्ट आंगनबाड़ी के बच्चे साथ दुर्गन्ध निकल रही है। बुधवार को प्रकरण की जानकारी होने पर ब्लाक के सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुलेखा को पंजीकृत बच्चों के साथ पंचायत भवन में शिफ्ट कराने के पश्चात पठन- पाठन प्रारंभ करवाया।
सीडीपीओ ने ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि विकास यादव से वार्ता करके आंगनबाड़ी परिसर से बरसाती पानी निकलवाने को कहा।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यह आंगनबाड़ी केन्द्र लगभग भवन में किये गये केंद्र दस वर्ष पुराना है। पूर्व प्रधान ने इसे गांव के पोखरे में बनवाया था, जल निकास की ब्यवस्था नहीं होने से प्रतिवर्ष बरसात में यहां पानी भर जाता है। ग्राम प्रधान का कहना था कि गांव में बजट का अभाव है, इसलिए जल निकास की नाली का निर्माण नहीं कराया जा सकता।
सीडीपीओ ने ग्राम प्रधान को मनरेगा योजना से नाली निर्माण कराने की सलाह दी। सीडीपीओ ने बताया कि उनके द्वारा इस सम्बंध में बीडीओ को भी पत्र लिखकर समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया जाएगा। जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित न हो सके और लाखों रुपए की बिल्डिंग को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।







