Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

घर से लापता बालक का खदान में मिला शव

घर से लापता बालक का खदान में मिला शव
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया ठाकुरई में पानी से भरे मोरंग खदान में डूबकर एक बालक की मौत हो गयी । पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त गांव निवासी गोलू उम्र 5 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश हरिजन के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार को गोलू संदिग्ध हाल में घर से गायब हो गया था। परिवार के लोग उसकी काफी खोजबीन किए लेकिन कही पता नही चला। बाद पीड़ित परिजन करमा थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस लापता बालक की खोजबीन कर ही रही थी कि इसी बीच सोमवार को उक्त खदान में बालक का शव मिला।

Up18news report by Sangam Pandey

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir