Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

आर्य महिला पी जी कालेज में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस*                      

वाराणसी। जनपद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का मुख्य आयोजन आर्य महिला पी जी कालेज चेतगंज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक रहे। कार्यक्रम का अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दिन दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ था।पंजाब, सिंध और पूर्वी बंगाल से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हुआ था। बड़ी संख्या में हमारे लोगों का कत्लेआम हुआ था। बहुत बड़ी कीमत चुकाने के बाद हमे आजादी मिली थी। उन्होंने कहा कि आज हमे आजादी की कीमत समझनी होगी। इस आजादी को हमे हर कीमत पर संभालकर रखना है।

इस अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा विभाजन त्रासदी से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का मा उप मुख्यमंत्री द्वारा फीता काटकर शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर स्वागत एवं विषय प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने एवं संचालन नवीन कपूर ने किया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ महापौर अशोक तिवारी, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक टी. राम, जिला एवं महानगर प्रभारी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मोर्या, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, शशिकांत दीक्षित, सिख समाज के आहलुवालिया, एवं सिंधी समाज के रमेश लालवानी मंचासिंन रहे।

राकेश शर्मा, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश , एडवोकेट अशोक कुमार, आलोक श्रीवास्तव, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, पवन सिंह, पूजा दीक्षित , अपराजिता सोनकर, निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, डॉ रचना अग्रवाल, मोनिका पांडेय, रौनी वर्मा, जितेंद्र लालवानी, जगन्नाथ ओझा, शत्रुघ्न पटेल, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्राएं एवं अध्यापिकाएं, सिंधी एवं सिक्ख समाज के लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir