Saturday, April 18, 2026

ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने कहा कि पीएम आवास के लिए नये मानक के अनुसार पात्रता की जांच होगी

 

चिरईगांव विकास खंड सभागार में हुई बैठक में दी गयी जानकारी

चिरडंगांव। स्थानीय ब्लॉक सभागर में मंगलवार पीएम आवास योजना की हुई गोष्ठी को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने कहा कि पीएम आवास के लिए नये मानक के अनुसार पात्रता की जांच होगी

उन्होंने कहा कि सरकार हर बेघर को घर देने के उद्देश्य से पीएम आवास लाभर्थी की पत्रता निर्धारण के मानक में कुछ बदलाव किया है। ताकि इसका लाभ हर गांव के पात्र गरीब, बेघर लाभर्थी को अवश्य दिया जा सके। इसके लिए पीएम आवास ग्रामीण प्लस 2018 की सूची अद्यतन कर वर्तमान वित्तीय वर्ष से लाभान्वित किया जायेगा। इसके लिए हर गांव में सर्वे कर पात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर उसको शामिल किया जाना है। इसमें सभी ग्राम

प्रधान, पंचायत सचिव, सेक्टर प्रभारी और बीडीओ को पारदर्शी तरीके से फार्य करना होगा। बैठक में कुछ प्रधानों ने आवास आवंटन में ब्लॉक स्तर से दोहरे मापदण्ड अपनाये जाने की बात कही। ग्राम पंचायत सचिव, सेक्टर प्रभारी, बीडीओ को इस बावत बताने प्र भी सुनवायी नहीं किये जाने का आरोप लगया। जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने पात्रता सूची का व्यापक प्रचार प्रसार और आवंटन के दौरान पारदर्शिता

बरतने का आश्वासन दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह, ग्राम प्रधान संघ प्रवक्ता राजेश उपाध्याय, गौरव सिंह, बीडीओ दुर्गा प्रसाद, एडीओ दुर्गेश सिंह, कमलेश सिंह, डॉ. राजशेखर, हवलदार यादव के अलावा विभिन्न गांवों के प्रधान, पंचायत सचिव, क्षेत्र पंचायत सदस्य, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, समूह की महिला  उपस्थिति रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir