वाराणसी चिरईगांव।ग्राम पंचायत शंकरपुर के रिंग रोड अंडर पास मैदान , शंकरपुर,विकासखंड चिरइगांव में नामामिगंगे योजनान्तर्गत मेले का आयोजन कृषि विभाग और सिंफेड संस्था के तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिनिधि केबिनेट मंत्री श्री संजय सिंह ने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरक व कीटनाशको के अंधाधुंध उपयोग न करने की बात कही। डा राहुल सिंह वैज्ञानिक कृषि वैज्ञानिक कल्लीपुर के द्वारा किसान कैसे जैविक खेती अपना कर अपना और अपने समाज का भला कर सकते है पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन बी टी ऍम अनिल सिंह के द्वारा किया गया गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि डा. राजशेखर द्वारा बीजामृत,जीवामृत दसपर्णी अर्क आदि घर पर बनाकर जैविक खेती करें और उनसे उत्पादित फसल जो जैविक होगी को मार्केट में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है की विस्तृत जानकारी दी गई और सस्था को कहा की जो कृषक जैविक खेती कर रहे हैं उनके उत्पाद की अधिक से अधिक मार्केटिंग कराए। कृषक विजय कुमार वर्मा ने एफपीओ और गुलाब पटेल, लल्लू पटेल और डा रामप्रकाश मौर्य ने भी कृषकों को जैविक खेती के गुण बताया। समापन संस्था के ब्लॉक प्रोजेक्ट हेड ऋषिकेश ने किया। मेले में आठ ब्लॉक द्वारा लगाए गए स्टाल भी लगाए गए जिसपर विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद रहे जो कृषकों द्वारा ही तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में कमलेश कुमार मौर्य मंडल अध्यक्ष, देवमणि तिवारी, स्यामकार्तिक मिश्रा मंडल महामंत्री, नरेंद्र प्रताप,ग्राम प्रधान मुन्ना यादव,कृषि प्राविधिक सहायक अमित सिंह,दिनेश कुशवाहा, मनोज कुमार प्रजापति, निहाल शरण, इंद्रमणि, नंदन,संतोष, सोनू डे, धर्मराज यादव, सत्यकाम मिश्रा, अनुज प्रताप, तथा प्रमुख किसान नागेंद्र प्रताप सिंह, लल्लू पटेल, जयशंकर प्रसाद, विजय बहादुर सिंह,राजकुमार यादव, राजेंद्र, कन्हैया यादव, अजय यादव, रामसुन्दर लाल, पन्नालाल, बच्चूलाल के साथ 500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।




