Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जेसीपी ने गंगापुर में आयोजित जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्या संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या समाधान का दिए निर्देश

जेसीपी ने गंगापुर में आयोजित जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्या संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या समाधान का दिए निर्देश

रिपोर्ट: शुभम् 

 

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर स्थित राम-जानकी मैरिज लॉन में रविवार को राजेश जैन के सहयोग से आयोजित जन चौपाल में संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के एजील रसन,पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा,एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों की जमीन पर कब्जा,राशन कार्ड,पेंशन,आवास,पानी की समस्याओ को सुनी।उसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विवेक कुमार शुक्ला सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया।चौपाल के दौरान विकास पटेल हरिहरपुर निवासी ने कॉलोनाइजर द्वारा दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने तथा हमारे खिलाफ मुकदमा करने की शिकायत की। मोहन सराय ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने अपने ग्राम सभा में बारात घर की जमीन की नापी कराने के संबंध में,बैरवन के ग्राम प्रधान लाल बिहारी पटेल ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों के जमीन के बारे में शिकायत की। गंगापुर निवासिनी रानी विन्द ने अपने पति के द्वारा दूसरी शादी करने तथा बच्चों की देखभाल न करने की तथा लालती देवी ने विधवा पेंशन शिकायत की।पिलखिली निवासी कमला देवी अपने बेटे मुन्नालाल को ट्रैक्टर चोरी के मामले में गलत तरीके से फसाए जाने के संबंध में शिकायत की।घमहापुर के ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल ने अपने गांव की बंजर जमीन को दूसरे गांव में आवंटन किए जाने की शिकायत की।चौपाल के दौरान प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विवेक कुमार शुक्ला,राजेश जैन,नायब तहसीलदार श्याम नारायण तिवारी,एडीओ पंचायत आराजी लाइन प्रवीण कुमार सिंह,लेखपाल संजय कुमार वर्मा,राजेश्वर सिंह सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी व अधिकारी तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir