चिरईगांव/वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बीकापुर, तोफापुर, पहड़िया व गौरा कलां के ग्राम निधि खाते में धनराशि होने के बावजूद आरआरसी सेन्टर निर्माण में दिलचस्पी नहीं लेने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है। ब्लाक के एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में शामिल आरआरसी सेन्टर निर्माण कार्य के लिए चार महीने पहले ही ग्राम पंचायतों के बैंक खाते में धनराशि प्रेषित कर दी गयी है। ब्लाक स्तरीय बैठकों में शासन व उच्चाधिकारियों के कड़े निर्देशों की जानकारी देने के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं होने पर एक सप्ताह की मोहलत दी गयी है। निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं होने तक सम्बन्धित गांवों के सचिव रमाशंकर, अलका, जया जायसवाल व बीना सोनकर का वेतन रोकने के लिए डीपीआरओ से संस्तति की गयी है।





