Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पिकअप के धक्के से बाईक सवार बहन की मौत,गंभीर रूप से भाई घायल*

 

*चिरईगांव* चौबेपुर थाना क्षेत्र के रिंगरोड पर शंकरपुर ओवरब्रिज के पास बीते रविवार की रात्रि में पिकअप के धक्के से बाईक सवार प्रज्ञा सिंह पुत्री सुनील सिंह उम्र लगभग 21 वर्ष प्रज्ज्वल सिंह पुत्र सुनील सिंह घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों इलाज हेतु सीएचसी नरपतपुर ले गयी।जहां प्रज्ञा सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।स्थिति गंभीर देख प्रज्ज्वल सिंह को ट्रामां सेण्टर के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खण्डवारी थाना बलुआ चन्दौली निवासी सुनील सिंह के पुत्र प्रज्ज्वल सिंह अपनी बहन प्रज्ञा सिंह को बाईक से बनारस गये थे।सामान की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे।शंकरपुर के सामने रिंगरोड ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनों बाईक सवार सड़क पर गिर गये।और घसीटते हुए कुछ दूर तक चले गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नरपतपुर ले गये।जहां डाक्टर ने प्रज्ञा सिंह को मृत घोषित कर दिया।स्थिति गंभीर देख प्रज्ज्वल सिंह को ट्रामां सेण्टर के लिए रेफर कर दिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir