Sunday, April 19, 2026
No menu items!

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में मृत्युंजय पटेल की पत्नी

रीता पटेल उम्र लगभग 22 वर्ष ने बुधवार को दिन में लगभग 11:30 बजे घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतका के पति मृत्युंजय उस समय घर से बाहर रीता के लिए दवा लेने गए थे।मृत्युंजय ने बताया कि उसकी पत्नी सर्दी और बुखार से पीड़ित थी जिसके लिए वह पास के बाजार में दवा लेने गया था इस दौरान यह घटना घट गयी। मृतिका रीता को एक बरस का लड़का रूद्रप्रकाश है। रीता के पिता शहबाजपुर बढ़ैनी निवासी दिना पटेल ने राजातालाब थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने बताया कि रीता की शादी 2022 में हुई थी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir