Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) ने श्रीराम मन्दिर के प्रथम वर्षगांठ पर निकाली भव्य शोभायात्रा।  

विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) ने श्रीराम मन्दिर के प्रथम वर्षगांठ पर निकाली भव्य शोभायात्रा।

 

 

वाराणसी। दिनांक 23 जनवरी, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर श्रीराम मंदिर व श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर बुधवार को विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) के गोरक्षा प्रकोष्ठ के वाराणसी जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्र डे एवं नारी शक्ति जिलाध्यक्ष रिना पात्रों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्र डे ने बताया कि शोभायात्रा गौदोलिया से उठकर जंगमबाडी, मदनपुरा, सोनारपुरा, भेलूपुर, कमच्छा होते हुए पुनः भेलूपुर पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में संगठन के लोग जय श्रीराम, हर-हर महादेव का नारा लगाते डीजे के भक्ति धुन पर डांस करते चल रहें थे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट लोगों का सम्मान समारोह और विशालकाय भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रमेश यादव, काशी मंडल प्रभारी, विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) रहे।

जिलाध्यक्ष रिना पात्रों ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा विशिष्ट लोगों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ भास्कर शुक्ल मंडल अध्यक्ष, आशुतोष पाण्डेय नगर अध्यक्ष, अभिषेक केशरी जिलाध्यक्ष, आलोक मुखर्जी वशिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन गुप्ता उपाध्यक्ष, पार्षद विजय द्विवेदी ” बीजू”, पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी, पार्षद अशोक सेठ, पार्षद सीमा वर्मा तथा संगठन के सैकड़ों सदस्यगण शामिल थे।

 

UP18न्यूज लाईव से सरफराज खान की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir