Thursday, February 26, 2026

पिंडरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 30 जनवरी से 

पिंडरा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 30 जनवरी से

 

जनपद वाराणसी के अन्तर्गत पिण्डरा अपनी समृद्ध कृषि, देशभक्ति और राष्ट्र के लिये सर्वस्व बलिदान, लोक गायन एवं लोक संस्कृति में अपने योगदान हेतु प्रसिद्ध है, इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पिण्डरा की उपलब्धियों को आम जनमानस के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिये पिण्डरा महोत्सव का आयोजन दिनांक 30.01.2025 से 01.02.2025 तक किया जा रहा है, जिसमें जनपद वाराणसी के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के कलाकारों द्वारा नृत्य, वादन एवं गायन की विधाओं में प्रस्तुति दी जायेगी दिनांक 30.01.2025 को खेल-कूद प्रतियोगिता मैराथन दौड़ (पुरूष व महिला) व दिनांक 01.02.2025 को प्रगतिशील किसानों, बुद्धजीवियों, वैज्ञानिकों प्रसिद्ध खिलाडियों, मेधावी विद्यार्थियों, कलाकारों का सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 30.01.2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का प्रस्तुतिकरण निम्नवत् हैः-

श्री गोपाल राय, श्री मनोहर सिंह, श्री फौजदार सिंह (आल्हा गायन), श्रीमती अलका सिंह, श्री गोलू राजा, श्री छोटू राजा एवं श्रीमती अंजली उवर्शी का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम का दूसरा दिन दिनांक 31.01.2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का प्रस्तुतिकरण निम्नवत् हैः-

श्री मोहन राठौर “सुर संग्राम विजेता”, श्री आलोक कुमार सुर संग्राम विजेता”, श्री विपुल चौबे, सुश्री आराधना सिंह, श्री अमलेश शुक्ला जी/सुश्री आस्था शुक्ला, श्री जीवन राम, गोड़उ धोबउ नृत्य, श्रीमती पारूल नंदा एवं श्रीमती शिवानी सिंह द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

कार्यक्रम का तीसरा दिन दिनांक 01.02.2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का प्रस्तुतिकरण निम्नवत् हैः-

श्री रितेश पाण्डेय, सुश्री शिल्पी राज, श्री सौरभ मिश्रा, सुश्री अंशिका सिंह, श्री विजय चौहान, सुश्री सोनी (कथक नृत्यांगना एवं फरूहाई नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।

 

UP18न्यूज लाईव से सरफराज खान की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir