चिरईगांव: निर्माणाधीन पंचायत भवन चिरईगांव की ढाली गई शीढ़ी बुधवार को करीब शाम चार बजे भरभराकर गिर गई। जिस समय सीड़ी गिरी उस समय पास में हो छोटे बच्चे वहां खेल रहे थे। संयोग ठीक था कि कोई घायल नही हुआ। लोगों ने पंचायत भवन के निर्माण में शामिल कंसल्टेंट इंजीनियर ग्राम प्रधान व सचिव के कार्य पर सवाल खड़ा किया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह के घटिया निमार्ण का जिम्मेदार जो भी उसके विरूद्ध कार्यवायी की जानी चाहिए। इस मामले में ग्रामीण पूर्व में भो पंचायत भवन के निर्माण के बारे में विभाग के आला अधिकारियों को भी बताई थी।
सीड़ी गिरने के बारे में शहनवाज खान विद्यासागर, नीतीश राकेश मौर्य समेत अन्य ग्रामीण का कहना है कि पंचायत भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर दुर्घटना को आमंत्रित किया गया है। छत की ढलाई की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है।
सामने बने दो पिलर भी हिल रहे हैं। घटना के बारे में गांव में तैनात सचिव शैलेन्द्र सोनकर का कहना है कि सेंट्रिग करने वाला ठेकेवर मना करने के बाद भी अपना सामान लेकर चला
गया, जिससे सीढी गिर गई। यही बात ग्राम प्रधान रमेश सोनकर ने भी बताया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ मामले की जांच कर कार्रवाई कराएंगे।





