Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

विगत आठ वर्षों में चिरईगांव ब्लॉक में विकास कार्यों की लगी झड़ी

चिरईगांव/वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ वर्ष पूरा होने के अवसर पर मंगलवार को चिरईगांव ब्लॉक परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायतीराज, शिक्षा, कृषि विभाग, एनआरएलएम और अन्य विभागों द्वारा अपने संबंधित विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही, लाभार्थियों के साथ परिचर्चा भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में सेवा और सुशासन के माध्यम से चहुंमुखी विकास किया है। प्रदेश में अमन-चैन के वातावरण के साथ-साथ विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले आठ वर्षों में चिरईगांव ब्लॉक में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है।

मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और समूह की महिलाओं द्वारा किए गए संयुक्त प्रयासों की सराहना की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी वीरेन्द्र द्विवेदी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरए चौधरी, सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह, एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह, अनीता गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के आठ वर्षों के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए चिरईगांव ब्लॉक के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था

 

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir