Sunday, April 19, 2026

कृषि मंत्री ने जनपद के 3 एफपीओ को प्रदान किया मोबाइल वैन*

वाराणसी*

किसानी की आमदनी बढ़ाने मे कृषक उत्पादक संगठन (FPO) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एफपीओ के सशक्तिकरण से ही किसानों की आमदनी में बृद्धि हो सकती है।इस दिशा में जनपद के कई एफपीओ ने अच्छा कार्य करते हुए कृषि उत्पादों को निर्यात करने का कार्य किया है जिससे उनकी आमदनी में बृद्धि हुई है लेकिन अभी भी एफपीओ को सशक्त बनाने की दिशा में काफी प्रयास किये जाने की आवश्यकता है।

उक्त बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में कृषक उत्पादक संगठनों ,कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

समीक्षा बैठक में उपस्थित कुल 27 एफपीओ के डायरेक्टर व सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार एफपीओ को सशक्त बनाने की दिशा हर संभव प्रयास कर रही है जिससे कि देश के किसान सशक्त हो सके।

*कृषि मंत्री ने एफपीओ को प्रदान किया बिक्री वाहन-*

कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान परिसर में जनपद के तीन कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को काशी जैविक उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काशी विश्वनाथ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी- चिरईगांव,लार्ड बुद्धा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी चिरईगांव एवं बनारस आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी पिण्ड्रा को मोबाइल वैन (बिक्री वाहन) प्रदान करते हुए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

*मक्का की फसल का किया निरीक्षण -*

त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम अंतर्गत कृषि मंत्री ने सूर्य प्रताप शाही ने आराजी लाइन विकास खण्ड के शहंशापुर गांव में किसान श्रवण कुमार सिंह के खेत का निरीक्षण किया। उपस्थित किसानों को जायद में मक्का की खेती करने हेतु प्रेरित किया।

कृषि मंत्री द्वारा काशीराज फॉर्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (FPO)का निरीक्षण किया उसमें वहां नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्थापित ऑयल मिल एवं मसाला बनाने वाली मशीन का निरीक्षण किया।

*इनकी रही उपस्थिति -*

कृषि मंत्री के साथ नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विजेंद्र सिंह,संयुक्त कृषि निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह,संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक आशुतोष मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल अशोक उपाध्याय,कृषि निदेशक भूमि संरक्षण विशाल कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य सहायक निदेशक मृदा परीक्षण राजेश कुमार राय, शैलेन्द्र कुमार रघुवंशी,कृषि वैज्ञानिक नवीन कुमार सिंह कृषि विज्ञान केंद्र के साथ ही वैज्ञानिकों की टीम के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डा.राहुल सिंह ने किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir