Sunday, April 19, 2026

सोनबरसा बाजार सहित दर्जनों गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ*

*स्मार्ट मीटर के लिए उपभोक्ताओं को नहीं देनी होगी धनराशि*

*चिरईगाँव/वाराणसी-*।

चिरईगांव विकास खण्ड के दर्जनों गांवो मे बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।बीते शनिवार को सोनबरसा बाजार में उपखंड अधिकारी अजीत कुमार एवं अवर अभियंता आदित्य पाण्डेय ने सोनबरसा में स्मार्ट मीटर लगवाकर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।अवर अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर से न सिर्फ रिचार्ज कर बिजली मुहैया होगी बल्कि बिजली विभाग को भी कई झंझटों से मुक्ति मिलेगी। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद सिर्फ एक क्लिक करते ही बकायेदारों के घर की बिजली गुल हो जाएगी और स्मार्ट मीटर बंद हो जायेगा जिसे बकाया बिल जमा होने के बाद चालू किया जाएगा।

दरअसल अभी तक लोगों के घरों, दुकानों और नलकूपों पर बिजली विभाग की रीडिंग से निकलने वाले बिल के सामान्य मीटर लगे हुए हैं लेकिन अब बिजली विभाग द्वारा इन मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने की पहल शुरू कर दी है।ऐसे स्मार्ट मीटरों में रिचार्ज करना होगा और जितना रिचार्ज किया जायेगा उतनी ही बिजली का उपयोग हो सकेगा।

*बिजली चोरी पर लगेगी लगाम*

स्मार्ट मीटर के लगने से जहां एक ओर बिजली विभाग को बकाया बिल,बिजली चोरी जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की कम बिजली उपयोग करने पर अधिक बिल निकलना या फिर अधिक रीडिंग निकालने जैसी शिकायतें भी खत्म हो जायेगी।हालांकि अभी रिचार्ज करने की ब्यवस्था कुछ समय बाद ही प्रारंभ हो सकेगी। अभी तक बिजली विभाग के लोग बकायेदारों के घर पर जाकर सीढ़ी लगाते हुए कनेक्शन काटते हैं लेकिन अब स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद इस कार्य से भी मुक्ति मिल जायेगी।

*परीक्षण के पश्चात प्रारंभ होगी प्री-पेड रिचार्ज की सुविधा*

अवर अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उसमे रिचार्ज करने और डायरेक्ट बिजली से बिल बनने की सुविधा है लेकिन अभी इन मीटरों में प्री-पेड यानि रिचार्ज की सुविधा नहीं है। फिलहाल पहले और इन स्मार्ट मीटरों में ये परिवर्तन हुआ है कि अभी तक बिजली विभाग कर्मी घर-घर बिल निकालने के लिए जाता था लेकिन अब स्मार्ट मीटर में महीने के अंत में स्वयं ही बिल बनेगा और मोबाइल से उसे जमा किया जा सकेगा। स्मार्ट मीटर का प्रयोग सफल होने के बाद प्री-पेड रिचार्ज की सुविधा भी इन्हीं मीटरों में लागू होगी।

*चिरईगांव डिवीजन के अंतर्गत लगेंगे 29500 मीटर*

बिजली विभाग उगापुर के अवर अभियंता आदित्य पाण्डेय ने बताया कि उगापुर से सम्बंधित तीन सब स्टेशन उगापुर,गरथौली,रौनाकलां के आस पास के गांवों में लगभग 29500 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगेंगे सबसे पहले शुरूआत सरकारी कार्यालय से हुई है। खास बात यह है कि स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की अतिरिक्त धनराशि नहीं देनी होगी।इसको उपभोक्ताओं के घर पर लगाने का व्यय स्वयं विभाग वहन करेगा।समय-समय पर रिचार्ज कराते हुए विद्युत उपभोक्ता मोबाइल फोन सेवा की तरह बिजली का लाभ उठाते रहेंगे। मीटर की रिचार्ज राशि 50 रुपये से शुरू होगी। उपभोक्ता अपनी सहूलियत के हिसाब से पांच सौ,एक हजार रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज भी कर सकेंगे। घर बैठे मोबाइल के जरिये विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकेगा।उन्होंने बताया कि जो स्मार्ट मीटर लग रहे हैं इसमें भी सभी सुविधाएं हैं लेकिन अभी न तो प्री-पेड रिचार्ज की व्यवस्था लागू होगी और न ही दफ्तर से कनेक्शन काटा जाएगा। हालांकि अभी स्मार्ट मीटर में किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है। साथ ही घरों में स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद बाइपास बिजली, मीटर से छेड़छाड़,बिजली चोरी आदि की समस्या का समाधान हो सकेगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir