चिरईगांव/वाराणसी।
स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत जाल्हूपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत धनराशि मिलने के बावजूद कई महिला लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण कार्य प्रारंभ न करने का मामला सामने आया है।
ग्राम पंचायत सचिव कमलेश कुमार गौड़ के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में मीरा देवी और चिंता को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र पाते हुए 40,000 रुपये की प्रथम किश्त उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई थी। इसी तरह, वित्तीय वर्ष 2024-25 में रुपा देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 1,10,000 रुपये की दो किश्तें दी गईं।
हालांकि, संबंधित लाभार्थियों ने राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक मकान निर्माण शुरू नहीं किया है, और प्रथम किश्त की धनराशि भी बैंक खातों से निकाल ली गई है।
पंचायत सचिव ने इस लापरवाही को लेकर बुधवार को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वीरेन्द्र नारायण द्विवेदी को पत्र लिखकर सरकारी अनुदान की वसूली की सिफारिश की है। बीडीओ ने भी पुष्टि की है कि उन्हें इस संबंध में ग्राम सचिव से लिखित सूचना प्राप्त हुई है।





