Saturday, April 18, 2026

अनियंत्रित कार मिठाई की दुकान में घुसी, दंपती घायल

चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार स्थित कच्चा बाबा मंदिर के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती और एक ठेले को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार राजेंद्र राजभर (60) और उनकी पत्नी दुर्गावती (56) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जाल्हूपुर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों के परिजनों को सूचित कर दोनों को उपचार के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय भेजा गया।

चंदौली निवासी कार चालक अनिल जायसवाल को पुलिस ने वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir