Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

उप जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

उप जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

 

संपूर्ण समाधान दिवस में 208 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 6 शिकायत पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण

 

राजातालाब।संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी शान्तुन कुमार सिनसिनवार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत परेश,तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य, नायब तहसीलदार श्याम नारायण तिवारी ने क्षेत्र के आए हुए लोगों की सड़क, नाली, खड़ंजा ,चकरोड एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं को सुनी।संपूर्ण समाधान दिवस में 208 शिकायत पत्र मिले जिसमें सिर्फ 6 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण हुआ।तहसील दिवस में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव,खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, रोहनिया थाना प्रभारी विवेक शुक्ला, लेखपाल, राजेश्वर सिंह, मानसिंह ,लक्ष्मण गिरि,रविकांत सिंह सहित राजस्व विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir