चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष चौहान ने शुक्रवार को चंदौली जनपद के सकलडीहा विकासखंड स्थित ग्राम बरठी में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं को पारदर्शी व ईमानदारी से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में पाठ्यपुस्तकों को उपलब्धता, ड्रेस वितरण, शैक्षिक माहौल और टॉयलेट सुविधाओं का जायजा लिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार,
टीकाकरण और बच्चों को देखभाल की समीक्षा दिए। करते हुए उन्होंने व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश
स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण में ओटी, लेबर रूम,
एक्स-रे कक्ष आदि सुविधाएं संतोषजनक पाई गई। लेकिन आयुष चिकित्सक डॉ. रश्मि प्रभा
सिंह की अनुपस्थिति और ट्रांसफर हो चुके डॉक्टरों की नेम प्लेट अब तक लगे होने पर उन्होंने गंभीर नाराजगी जताई और सुधार के आदेश दिए। ग्राम भ्रमण के दौरान उन्होंने बिजली, शौचालय व पेयजल की स्थिति पर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। नागरिकों ने बताया कि फिलहाल कोई समस्या नहीं है। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, सीएमओ डॉ. बाई. के. राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





