Thursday, February 26, 2026

विकसित कृषि संकल्प का हुआ शुभारंभ वैज्ञानिको द्वारा अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करने का उद्देश्य


खबर उत्तर प्रदेश के चन्दौली जनपद से
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश एवं कृषि उत्पादन आयुक्त उ0प्र0 शासन के शासनादेश के क्रम में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र तथा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के संयुक्त टीम से विकसित कृषि संकल्प अभियान दिनांक- 29 मई, 2025 से 12 जून, 2025 तक जनपद के ग्रामों में तीन टीमों के गठन से प्रतिदिन 09 ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग के योजनाओं , पशुपालन विभाग , उद्यान विभाग , मत्स्य विभाग , सहकारिता विभाग , फसल बीमा आदि के बारे में कृषि विभाग के कर्मचारी , कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक , भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक का संयुक्त टीम द्वारा कृषको को विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी नवाचार की जानकारी देने के साथ-साथ कृषको की सुझाव भी लिया गया एवं संबंधित कीटो,बीमारियों से बचाव के सम्बन्ध में उपचार भी बताया गया। आज दिनांक-01.06.2025 को विकास खंड चंदौली के ग्राम बनौली कला में विंध्याचल मंडल से आए नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया तथा विकास खंड चहनिया के ग्राम प्रभुपुर,सराय रसूलपुर, खोनपुर, विकास खंड चकिया के ग्राम तिलौरी,अमरा उत्तरी,भीशमपुर में अभियान चलाया गया। जिसमें गठित संयुक्त टीम द्वारा कृषको को विभागीय योजनाओं एवं वैज्ञानिक नवीनतम तकनीकी की जानकारी देते हुए उनका सुझाव भी लिया गया। जिसमे केवीके चंदौली के वैज्ञानिक डॉ अभय दीप गौतम, डॉ रितेश गंगवार ने धान में प्रजाति प्रतिस्थापन के लिए नई प्रजातियों के बारे में आईआई वी आर के वैज्ञानिक डॉ टी चौबे ने सब्जियों की उन्नत किस्म और कीट रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही साथ कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का ई-के.वाई.सी. , भूमि अंकन एवं फार्मर रजिस्ट्री भी की जानकारी दी गई। अभियान में उप कृषि निदेशक चंदौली भीमसेन केवीके हेड चंदौली डॉ एन रघुवंशी ,ग्राम के प्रधान एवं प्रगतिशी कृषक उपस्थित रहे ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir