Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

 

रोहनिया। हरिहरपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमिता सिंह डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर एंड स्टेटिक्स उ.प्र. तथा विशिष्ट अतिथि अमित जायसवाल उप कृषि निदेशक वाराणसी ने दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषि विभाग के योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सभी विभागीय योजनाओं के साथ-साथ फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री इत्यादि का लाभ जनपद के समस्त कृषकों को समय से मिल सकें। उप कृषि निदेशक वाराणसी द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही यह भी बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड में कृषको को मात्र 4 प्रतिशत् तक ब्याज पर खेती हेतु ऋण मिल सकता है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा0 के0के0 पाण्डेय द्वारा सब्जी की खेती एवं उसमें लगने वाले कीटरोग के बारे में तथा कृषि विज्ञान विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा प्रकाश ने मृदा जॉच एवं उसके बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थित कृषको को जानकारी दिया। साथ ही उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री फसल बीमा के जिला प्रतिनिधि एवं बालकेश्वर सिंह पटेल, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) काशी विद्यापीठ,रामनरेश बी टीएम,विनोद कुशवाहा एटीएम इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir