Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मोकलपुर गंगासोता में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

चिरईगांव (वाराणसी), 18 जून: मंगलवार सुबह गंगासोता में नहाते समय विष्णु पाल (22) की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोकलपुर निवासी विष्णु पाल, पुत्र लोरिक पाल उर्फ लालजी, सुबह करीब 9 बजे भैंसों को लेकर गंगासोता के किनारे गए थे। भैंसों को चरने के लिए छोड़ने के बाद वह नहाने के लिए पानी में उतर गए। चरने के बाद भैंसें घर लौट आईं, लेकिन विष्णु के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की।

जब परिजन गंगासोता के किनारे पहुंचे, तो वहां विष्णु के कपड़े रखे मिले। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और वे पानी में खोजबीन करने लगे। लगभग 3 बजे विष्णु का शव पानी में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुर चौकी प्रभारी अंकुर कुशवाहा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

मृतक विष्णु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई लक्ष्मीकांत और तीन बहनें—विजेता, प्रीति और प्रियंका हैं। इनमें से केवल एक बहन की ही शादी हुई है। विष्णु की असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir