
खबर जनपद चन्दौली के तहसील चकिया से
चकिया नगर में आए दिन जाम का झाम देखने को मिलता है चाहे ओ गांधी पार्क तिराहा हो
शहदुल्ला पुर तिराहा हो या मोहम्दाबाद तिराहा हो या थाना हॉस्पिटल रोड हो जैसे लगता है कि जाम का झाम खत्म ही नहीं हो रहा हैं और प्रशासन के लोग मदमस्त पड़े हुवे है चिलचिलाती धूप में राहगीर छटपटाते रह जा रहे है ऑटो चालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसमे चकिया प्रशासन की ओर से कोई सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है ।चकिया नगर से दीनदयाल नगर वाया अहरौरा शक्ति नगर मिर्जापुर बिहार को जोड़ने का लिंक मार्ग होने के कारण काफी वाहनों का आवा जाहि रहता है ।
सवाल यहां है कि जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहती है नगर में तहसील कचहरी ब्लॉक होने के कारण अधिवक्ताओं को अधिकारियों को कही भी जाना पड़ सकता है
जिसपे प्रशासन की मनसा पर सवाल खड़ा होता है
चकिया नगर से सेट हुवे सैकड़ों गांवों के लोगों का प्रतिदिन
आना जाना लगा रहता है ।
जिससे आम जनता को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।




