Saturday, April 18, 2026

महिला सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम — आदर्श प्रेरणा महिला संकुल समिति की आम सभा में उत्कृष्ट दीदियों को किया गया सम्मानित

महिला सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम — आदर्श प्रेरणा महिला संकुल समिति की आम सभा में उत्कृष्ट दीदियों को किया गया सम्मानित

वाराणसी चिरईगाँव! .  संदहा (गोपाल मंगलम)आदर्श प्रेरणा महिला संकुल समिति की वार्षिक आम सभा की बैठक भव्य रूप से गोपाल मंगलम, संदहा में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंगपुर के शाखा प्रबंधक श्री राकेश वर्मा, सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) श्रीमती अनीता गुप्ता तथा बीएमएम श्री रमेश कुमार राव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन श्री राव द्वारा कुशलता से किया गया।

बैठक की शुरुआत इष्ट वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा पाल एवं लेखापाल श्रीमती सरोजा देवी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही सीएलएफ (CLF) के विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक कार्यों की जानकारी दी गई, जिसे सभी उपस्थित दीदियों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

इस अवसर पर समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली दीदियों में बैंक सखी चंदना देवी, ज्योति, सरस्वती एवं समूह सखी नीरज, सुनीता, संगीता, सबिता, दुर्गावती शामिल रहीं। साथ ही कच्चा बाबा सीएलएफ की सीमा, आरती, सुमन और नारी शक्ति समूह की विभा को भी उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन ने महिलाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir