Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

आराजी लाइन ब्लाक पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक

आराजी लाइन ब्लाक पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक

 

राजातालाब।आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह यादव की उपस्थिति में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक किया गया।बैठक दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 जुलाई 2025 तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु सभी ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों, एवं ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा यथोचित सहयोग किए जाने एवं आराजीलाईन ब्लॉक को वेक्टर जनित रोगों से मुक्त रखने की अपील की।जिसमें पिछले संचारी रोग नियंत्रण अभियान अप्रैल 2025 माह का फीडबैक भी साझा किया गया।बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार,मलेरिया निरीक्षक युद्धवीर सिंह, अर्चना सिंह, प्रवीण सिंह, ग्राम प्रधान मुकेश पटेल, संतोष यादव, संजीव कुमार कश्यप, संजय यादव, मनोज वर्मा, श्री प्रकाश यादव, अरविंद वर्मा, वीरेंद्र दुबे, अरविंद सिंह, रामशरन यादव, लाल बिहारी पटेल, संदीप सोनकर ,अभिमन्यु राम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir