Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्रा ने डांस प्रतियोगिता में नेपाल में जीती स्वर्ण पदक

स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की छात्रा ने डांस प्रतियोगिता में नेपाल में जीती स्वर्ण पदक

 

महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता ने किया सम्मानित

 

मिर्जामुराद। गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नंदिनी सेन ने भारत और नेपाल के बीच नेपाल के पोखरा में आयोजित चार दिवसीय ईडो-नेपाल इनविटेशन रोलर बास्केटबॉल, स्पीड स्केचिंग, और डांस स्मार्ट चैपियनशिप अंडर- 19 सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में भारत की तरह से नंदिनी सेन ने भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।ज्ञात हो कि नदिनी ने पूर्व में भी भारत नेपाल स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2023 में आयोजित अंडर-19 सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, भारत चैंपियन 2023 अंदर-19 सेमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और मुरादाबाद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहीं। इसके अलावा नंदिनी ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा गुरुवार को नंदिनी को मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया वही नंदिनी के पिता त्रिवेणी लाल सेन वर्तमान में मिर्जापुर पुलिस में निरीक्षक अपराध शाखा के पद पर कार्यरत उनको भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। नदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भाई-बहन और गुरुजनों को दिया है।इस दौरान प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अमृता सिंह, मुकेश यादव, संजय मिश्रा, राजेश सिंह, अभिषेक दूबे, रामजी यादव, वीरेन्द्र विश्वकर्मा समेत महाविद्यालय के समस्त स्टॉप ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की काम की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir