Sunday, April 19, 2026

किसानों को मिलेगा मुफ्त बीज मिनीकिट, वाराणसी में शुरू हुआ वितरण

 

वाराणसी चिरईगाँव ।जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है।

यह बीज वितरण कार्यक्रम दलहनी, तिलहनी और श्री अन्न (मोटे अनाज) फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। योजना के तहत उरद, मूंग, अरहर, तिल, हाइब्रिड मक्का, हाइब्रिड बाजरा और हाइब्रिड ज्वार का वितरण किया जा रहा है। इन बीजों पर 50 प्रतिशत से लेकर शत-प्रतिशत तक का अनुदान किसानों को मिल रहा है।

प्राप्त मिनीकिट की संख्या इस प्रकार है

ज्वार – 160 पैकेट

बाजरा – 546 पैकेट

मडुआ – 488 पैकेट

उरद – 446 पैकेट

मूंग – 125 पैकेट

अरहर – 1108 पैकेट

तिल – 225 पैकेट

इसके अलावा जल्द ही 667 पैकेट कोदो और 800 पैकेट सांवा बीज भी जनपद को प्राप्त होंगे, जिनका वितरण भी शीघ्र किया जाएगा।

सीडीओ ने बताया कि वितरण की प्रक्रिया बायोमैट्रिक सत्यापन के साथ पीओएस मशीन के जरिए की जा रही है। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान पंजीकरण योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साथ ही, एक फसल सत्र में प्रति कृषक को एक ही मिनीकिट दिया जाएगा।

बीज वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है।

कृषक भाई अपने विकास खंड के बीज भंडार पर आधार कार्ड के साथ स्वयं उपस्थित होकर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

यह योजना कृषकों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादकता सुधारने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir