Thursday, February 26, 2026

छितौना प्रकरण में जातिगत रंग देने की निंदा, दोनों पक्षों को न्याय का आश्वासन चिरईगांव ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह

छितौना प्रकरण में जातिगत रंग देने की निंदा, दोनों पक्षों को न्याय का आश्वासन

चिरईगांव/वाराणसी छितौना गांव में हुई दो समुदायों के बीच मारपीट को लेकर सियासी माहौल गर्माया है। इस मामले को जातिगत रंग देने की कोशिशों को ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कड़ाई से नकारा। उन्होंने कहा कि घटना को जातिगत या राजनीतिक रूप से भेदभाव की दृष्टि से देखना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है।

अभिषेक सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय सिंह के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संजय सिंह के अलावा दूसरे पक्ष के चार लोग भी घायल हैं, जो उनके क्षेत्र के ही निवासी हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने दोनों पक्षों के प्रति सहानुभूति जताई।

अभिषेक सिंह ने बताया कि उनकी पहल पर दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है और जांच के बाद न्याय मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ एवं मेरा बूथ सबसे मजबूत नीति के तहत किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने की बात कही।

इस बयान से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मामला जल्द ही शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ जाएगा और सामाजिक सौहार्द बनी रहेगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir