Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

छितौना गाँव की घटना पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संजय सिंह को बताया निर्दोष अन्याय के खिलाफ महासभा उतरेगी सड़कों पर,

छितौना की घटना पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संजय सिंह को बताया निर्दोष
अन्याय के खिलाफ महासभा उतरेगी सड़कों पर, प्रशासन को चेतावनी

वाराणसी चिरईगाँव. 
छितौना गांव में हाल ही में घटी घटना को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रेस वार्ता में संजय सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मंगरू सिंह ने कहा कि संजय सिंह को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है, और यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है।

प्रेस वार्ता में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि संजय सिंह एक ईमानदार, सामाजिक रूप से सक्रिय और सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके साथ जो हो रहा है, वह केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज को दबाने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन हर उस वर्ग के साथ खड़ा है जो गरीब, कमजोर और अन्याय का शिकार है।

“हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। संजय सिंह को न्याय दिलाना हमारा दायित्व है। अगर प्रशासन ने जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो हम आंदोलन करेंगे,” — भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष

निष्पक्ष जांच की मांग

महासभा ने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि यदि संजय सिंह को न्याय नहीं मिला, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगा। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद से छितौना गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव व्याप्त है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि संजय सिंह का घटना से कोई लेना-देना नहीं है, और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अतह मैं अपने सारे पदाधिकारी को बधाईया देता हु उनके अथक प्रयासों से FIR दर्ज हो चुकी है आगे भी प्रयास जारी रहेगा

महासभा की आगे की रणनीति

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जल्द ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगी और पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई तय करेगी। संगठन ने यह भी साफ किया कि अगर प्रशासन मौन रहा तो महासभाधरना प्रदर्शन होंगी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir