Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह एवं प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

चिरईगांव (वाराणसी), 6 अगस्त 2025:

चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह एवं प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता शत्रुघ्न सिंह भी मौजूद रहे।

 

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी पंचायती विभागों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकार द्वारा भेजी जा रही भूसा, राशन किट, दवाएं व अन्य राहत सामग्री समय से और पारदर्शिता के साथ पहुंचाई जाए।

 

ब्लॉक प्रमुख ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

बाढ़ से प्रभावित लोगों ने राहत सामग्री की उपलब्धता को लेकर संतोष व्यक्त किया, लेकिन कुछ जगहों पर वितरण में देरी की शिकायतें भी सामने आईं, जिन्हें ब्लॉक प्रमुख ने गंभीरता से लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir