Saturday, April 18, 2026

यूं ही कोई कल्याण नहीं बन जाता

यूं ही कोई कल्याण नहीं बन जाता

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

कल्याण सिंह जी का महाप्रयाण उनकी कार्य संस्कृति के मुरीद मेरे जैसे तमाम लोगों को मर्माहत कर गया।

मेरी उनसे कुल दो प्रत्यक्ष मुलाकात और एक टेलीफोन संवाद लेकिन अविस्मरणीय।
पहली प्रत्यक्ष मुलाकात चुनार के बस स्टैंड पर जब वह राम मंदिर आंदोलन के भाजपाई पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी जी के संदेश के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं मे ऊर्जा भरने के इरादे से दौरे पर थे।(उस समय मैं भाजपा की सक्रिय राजनीति मे था,कारसेवा आंदोलन से जुड़ा था।

दूसरी मुलाकात जब वह मुख्यमंत्री थे । वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय विधान पार्षद ज्ञानचंद्र द्विवेदी जी के निधन के बाद शोकाकुल वातावरण ये।
तीसरी आभासी मुलाकात टेलीफोन पर उनके मुख्य मंत्री रहते।उन दिनों चुनार मे कल्याण सिंह जी के निकटस्थ उनके कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश सिंह जी के चहेते कोतवाल तैनात थे।वह भाजपा के नगर अध्यक्ष और महामंत्री को अपरोक्ष तरीके से अपमानित करते थे और ओमप्रकाश जी यह जानते हुए भी कोतवाल उमाशंकर मिश्र को संरक्षण दे रहे थे।

कल्याण सिंह जी ने सत्ता संभालने के बाद भयमुक्त प्रदेश की घोषणा की थी। मैंने टेलीफोन पर इस मामले की विस्तृत जानकारी उनको देकर सबाल किया कि आप कैसा भयमुक्त प्रदेश बना रहे हैैं जहां संगठन की नींव (कार्यकर्ताओं )पर एक कोतवाल वाचिक प्रहार करता है और आपका दुलारा कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं की नहीं सुनता , कोतवाल को संरक्षण देता है,आपकी पार्टी का नगर अध्यक्ष, महामंत्री पुलिसिया दहशत मे जीने को अभिशप्त हैं।

माननीय कल्याण सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए कोतवाल को हटाकर सीबीसीआईडी वाराणसी स्थानांतरित किया। स्थानान्तरण आदेश निरस्त करने के दबाव को ठुकराया।उनकी इस कार्यसंस्कृति की अमिट छाप मेरे स्मृति पटल पर आज भी है , कार्यकर्ताओं को अपने चहेते कैबिनेट मिनिस्टर पर तवज्जो देने, उनके सम्मान को तवज्जो देने की कार्यसंस्कृति ने ही सियासत ये कल्याण सिंह जी को विलक्षण राजनेता की पहचान दी ।

कल्याण सिंह जी की अब स्मृतियां ही शेष हैं।सूझ नहीं रहा उनको कैसे किन शब्दों मे श्रद्धांजलि दूं। मन दुखी हैं।
सियासी योद्धा कल्याण सिंह जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
राजीव कुमार ओझा
संपादक-समीक्षक

Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir