Saturday, April 18, 2026

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने बहन से बधवाई राखी, बहन ने भाई के दीर्घायु होने की, की कामना

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने बहन से बधवाई राखी, बहन ने भाई के दीर्घायु होने की, की कामना

रावर्ट्सगंज (सोनभद्र)

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा आमडीह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रक्षाबंधन के 1 दिन पूर्व शनिवार की रात्रि 8:50 बजे आमडीह पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। तथा दूसरे दिन रविवार को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त में सुबह 10:05 पर डॉ अरुण कुमार राय की पत्नी आभा राय ने अपने भाई जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को राखी के रस्मो की अदायगी के साथ ही भाई को मिष्ठान खिला कर भाई के दीर्घायु होने की कामना की। राखी बांधते समय उप राज्यपाल के बहनोई डॉ अरुण कुमार राय व भांजे अन्येश राय व भांजी तथा पूरा परिवार व रिश्तेदार वगैराह मौजूद रहे। इसके बाद श्री सिन्हा ने बहन को उपहार दिया जो गुप्त रखा गया।

हालां कि मनोज सिन्हा मूल रूप से गाजीपुर जनपद के तहसील मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनपुरा गांव के मूल निवासी हैं। गाजीपुर जनपद के लोक प्रिय नेता होने की वजह से श्री सिन्हा तीन बार गाजीपुर से सांसद रहे, इसी दौरान एक बार रेल मंत्री बनाए गए। श्री सिन्हा के कार्य दक्षता को देखते हुए मोदी सरकार ने दूर संचार मंत्रालय भारत सरकार (स्वतंत्र प्रभार)का कार्यभार भी सौंप दिया। अपने कार्य क्षमता के बल पर श्री सिन्हा रेलवे व संचार के क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ कार्य किया। जिससे श्री सिन्हा की लोक प्रियता और बढ़ती गई। परंतु दुर्भाग्यवश वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अपरिहार्य कारणों से मनोज सिन्हा लोक सभा का चुनाव गाजीपुर से हार गए। परंतु मनोज सिन्हा चुनाव हारे थे, हौसला नहीं , परिणाम स्वरूप मनोज सिन्हा के लगन व लगाव को देखते हुए मोदी सरकार ने मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बना दिया। उप राज्यपाल बनने के बाद श्री सिन्हा का पहली बार सोनभद्र आगमन था।

उप राज्यपाल बनने के बाद रिश्तेदारों का मिलना जुलना काफी कम हो गया था। जिसकी वजह से आभा राय का ससुराल गाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा ताजपुर पड़ता है। जहां के डा. अरुण कुमार राय मूल निवासी हैं। जिससे दर्जनों रिश्तेदार भी मनोज सिन्हा से मिलने आमडीह गांव आ गए थे। रिश्तेदारों की अधिक संख्या होने के कारण रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रम को व्यक्तिगत रखा गया था। जन प्रतिनिधियों में सदर विधायक भूपेश चौबे व चुनिंदा पत्रकारों को ही प्रवेश दिया गया था। उप राज्य पाल के आने से पूर्व व बाद तक जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया था। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति का आने जाने पर प्रतिबंधित लगाया गया था।

इस अवसर पर उप राज्य पाल से पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रत्येक सवालों को हंसकर श्री सिन्हा टालते गए, आज रविवार को दोपहर बाद जम्मू के लिए प्रस्थान करना था परंतु दुर्भाग्यवश उत्तर प्रदेश के लोक प्रिय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने लंबी बीमारी के बाद शनिवार की रात्रि 9:30 बजे अंतिम सांस ली। इस कारण मनोज सिन्हा अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए समय से पूर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11:00 बजे दिन में ही वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर गए, इसके बाद जम्मू-कश्मीर न जाकर वे सीधे हवाई मार्ग से लखनऊ जाएंगे जहां लोकप्रिय दिवंगत नेता कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के बाद जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir