Friday, August 21, 2026

बाल वाटिका का किया गया अवलोकन

बाल वाटिका का किया गया अवलोकन

 

राजातालाब। शिक्षक दिवस के पूर्व 2 सितंबर से 4 सितंबर तक के मध्य बाल वाटिका में विशेष कार्यक्रम के आयोजन कराए जाने के क्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पटेल द्वारा पेयरिंग के फलस्वरूप रिक्त हुए विद्यालय यूपीएस रामसिंहपुर में संचालित बाल वाटिका का अवलोकन किया गया। बाल वाटिका में उपस्थित बच्चों ने उत्साहपूर्वक अतिथि का स्वागत किया एवं कविता पाठ किया । महेंद्र पटेल द्वारा बाल वाटिका में बच्चो द्वारा किए गए कविता पाठ एवं स्वयं से खुद के परिचय देने की गतिविधि को अत्यंत सराहा । महेंद्र पटेल ने बाल वाटिका में उपस्थित माँ समूह के सदस्यों से भी वार्ता किया एवं बच्चों को प्रतिदिन बाल वाटिका में भेजने का अनुरोध किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रामसिंहपुर, खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ,बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजीत सिंह, सुपरवाइजर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुधा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir