चंदौली में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते नहर में गिरे दो मासूम, एक की गई जान – दूसरा बाल-बाल बचाn
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के तकीया गांव में शनिवार शाम खेलकूद अचानक मातम में बदल गया। गांव के पास नहर किनारे खेल रहे दो मासूम बच्चे अचानक असंतुलित होकर पानी में गिर पड़े। ग्रामीणों की सूझबूझ से 7 वर्षीय विकेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 13 वर्षीय रितेश की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही मुगलसराय तहसीलदार और बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रितेश को बाहर निकाला गया।
मुगलसराय सीओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है।
मासूम की मौत से गांव का माहौल गमगीन है, हर कोई परिवार के साथ दुख साझा कर रहा है।
रिपोर्ट: शिवम् विश्वकर्मा





