कटान समस्या को लेकर मोकलपुर चौराहे पर बैठक, ढाब के अस्तित्व पर संकट की चर्चा
वाराणसी, चिरईगाँव। ढाब क्षेत्र में हो रहे कटान को लेकर लोगों की बढ़ती चिंता के बीच क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष एवं समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह उर्फ( रामबाबू ) ने रामचन्दीपुर, गोबरहा और मोकलपुर के ग्रामीणों के साथ मोकलपुर चौराहे पर बैठक की।
बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि जिस तेजी से भूमि कट रही है, उससे ढाब के अस्तित्व पर ही संकट मंडरा रहा है। लोगों की पीड़ा सुनते हुए अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं, बल्कि ग्रामीणों के अस्तित्व से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि “हम सबको एकजुट होकर प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखनी होगी, तभी समाधान संभव है।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि कटान समस्या के समाधान के लिए वे लगातार ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान मोकलपुर प्रभाकर कनौजिया, महेंद्र सिंह, लालजी यादव, प्रिंस मिश्रा, सल्लू बीडीसी, माया शंकर मिश्रा, अमित सिंह. भईयाराम. बच्चेलाल निषाद सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।






