Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली में एसडीएम दिव्या ओझा की बड़ी कार्रवाई, दो निजी अस्पताल सीज, पैथोलॉजी सेंटर बंद

चंदौली में एसडीएम दिव्या ओझा की बड़ी कार्रवाई, दो निजी अस्पताल सीज, पैथोलॉजी सेंटर बंद

 

📍 चंदौली। गुरुवार को उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने कस्बा क्षेत्र स्थित कई निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में भारी लापरवाही और मानकों का पालन न करने की शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद दो अस्पतालों को सीज कर दिया गया। वहीं, एक अस्पताल की एक बिल्डिंग को भी सीज कर दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान *शिव शक्ति चिकित्सालय* और *ए टू जेड अस्पताल* में चिकित्सक व स्टाफ की गंभीर कमी मिली। इसके अलावा एक अन्य अस्पताल में अनियमितता सामने आने पर उसकी निचली बिल्डिंग सीज कर दी गई।

 

इसी क्रम में न्यू पार्थ पैथोलॉजी में पंजीकरण और मानकों का पालन न करने पर उसे बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।

 

*एसडीएम दिव्या ओझा* ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल संचालक मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ न करें और संसाधन व चिकित्सकों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ कहा कि मरीजों को समुचित इलाज न मिलने की शिकायतें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

 

इस कार्रवाई के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. गुलाब समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

 

*रिपोर्ट:शिवम् विश्वकर्मा*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir