
चिरईगांव, मोकलपुर।
ग्राम पंचायत मोकलपुर के सामने सोता पर रपटा पुल के निर्माण के लिए शासन ने 56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह पुल करीब 560 मीटर लंबा होगा। इसके लिए राजकीय सेतु निर्माण निगम की टीम ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
ग्राम सभा बीजेपी बूथ अध्यक्ष अनुरोध सिंह भाजपा नेता अनमोल सिंह वरिष्ठ समाजसेवी तहसीलदार सिंह अशोक तिवारी. जितेंद्र निषाद सोनू निषाद ने बताया कि बाढ़ के समय क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अनिल राजभर से पुल निर्माण की मांग की थी। मंत्री ने शासन में प्रस्ताव भेजकर धन स्वीकृत कराया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि “ढाब क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से पुल की सुविधा का इंतजार था। अब रपटा पुल बनने से लोगों को बाढ़ के समय परेशानी नहीं होगी और आवागमन आसान होगा। यह पुल गांवों के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि साबित होगा।”
पुल बन जाने से ढाबवासियों को अम्बा की ओर एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। वर्तमान समय में लोग केवल रामचंदीपुर से मुस्तफाबाद के सामने बने पक्के पुल से ही आवाजाही करते हैं
रपटा पुल का निर्माण होने से मोकलपुर, गोबरहा, रामपुर अम्बा, कुकुढ़ा, अमौली, भगतुआ समेत आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की बड़ी सुविधा उपलब्ध होगी।





