सुल्तानपुर की मनरेगा महिला मजदूर पहुंचीं चिरईगांव ब्लॉक, जॉबकार्ड और मजदूरी की लगाई गुहार

चिरईगांव। जॉबकार्ड और लंबित मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर सुल्तानपुर की दो दर्जन से अधिक मनरेगा महिला मजदूर शुक्रवार को चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं और गेट पर धरना दे बैठीं।

महिला मजदूरों ने बताया कि नवीनीकरण के नाम पर उनका जॉबकार्ड जमा कर लिया गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं मिला। वहीं, किसी की बीस तो किसी की पच्चीस दिन की मजदूरी का भुगतान भी लंबित है।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे सीडीओ ने मजदूरों की शिकायत सुनी और तुरंत एपीओ रजत मौर्या को बुलाकर निर्देश दिया कि सभी को तत्काल जॉबकार्ड उपलब्ध कराए जाएं। एपीओ ने मजदूरों को सादा जॉबकार्ड दिया और आश्वासन दिया कि मजदूरी की राशि जल्द ही खातों में भेज दी जाएगी।
ग्राम प्रधानपति रिंकू सिंह भी ब्लॉक पहुंचे और मजदूरों से कहा कि बिना सूचना यहां आना नहीं था। अगर जनता और अधिकारियों को लगता है कि मैंने कोई गड़बड़ियां की है तो मुझे अभी तत्काल बर्खास्त कर दें प्रधान पद से
धरने में ममता, रोली, लक्षमीना, सोनी, गुड्डी, राजकुमारी, जीरा, लालती, सुशीला समेत दो दर्जन से अधिक महिला मजदूर शामिल रहीं।




