Saturday, April 18, 2026

चिरईगांव ब्लॉक के बाहर चाय-पान वालों को नोटिस, बीडीओ बोले—गरीबों को किया जाएगा व्यवस्थित, दुकानदार बोले- यहीं से चलता है गुज़ारा

 

चिरईगांव। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर स्थित चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय के बाहर चाय-पान की आधा दर्जन गोमती लगाने वालों को बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने हटाने का नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि ये गोमती बिना अनुमति के लगाई गई हैं। बीते 23 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी ने ब्लॉक का निरीक्षण किया था और परिसर के बाहर अधिक भीड़ देखकर नाराजगी जताई थी। इसी आधार पर संचालकों को अपनी गोमती हटाने का निर्देश दिया गया है।

बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने बताया कि डीएम साहब के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दुकानदार सभी गरीब तबके से आते हैं, इसलिए उन्हें व्यवस्थित कराया जाएगा ताकि उनकी रोज़ी-रोटी पर असर न पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लॉक परिसर के जर्जर आवासों में अवैध कब्जेदारों को भी एक सप्ताह के भीतर हटाया जाएगा।

उधर, नोटिस मिलने के बाद गोमती संचालक परेशान दिखे। दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से ब्लॉक के पास ही चाय-पान की दुकान चलाकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब अचानक हटाने का आदेश मिलने से उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि अगर प्रशासन को हटाना ही है तो उन्हें कहीं और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाए।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir