तहसील न्यायिक सदर कार्यालय में बाबू पर घूसखोरी का आरोप
वाराणसी। तहसीलदार न्यायिक सदर कार्यालय के बाबू विनोद पर घूसखोरी का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि वह पत्रावलियों की कार्यवाही बिना रुपये लिए आगे नहीं बढ़ाते। पैसा न देने पर संबंधित पत्रावलियों को अपनी मर्जी से लटकाए रखते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर बाबू को पैसे लेकर कार्यवाही करने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है और आम नागरिकों को इसके कारण परेशानी उठानी पड़ती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण पर क्या कदम उठाता है।




