Thursday, February 26, 2026

Up18 न्यूज़ की खबर पर हरकत में आया प्रशासन

खबर का असर

चिरईगांव/वाराणसी -Up18 न्यूज़ में सोमवार को प्रकाशित खबर “शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आज, मूर्ति विसर्जन की तैयारी अधूरी” का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खबर छपते ही खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने संज्ञान लिया और एडीओ पंचायत कमलेश सिंह को मौके पर भेजा।

एडीओ ने सोनबरसा तालाब का निरीक्षण किया। वहां ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। तालाब में फैली गंदगी और जाम नाली देखकर उन्होंने फोन पर ही सफाईकर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद नाली की सफाई शुरू हुई और नलकूप विभाग की सक्रियता से सोमवार को तालाब में पानी भी पहुंचा दिया गया।

नलकूप विभाग की सक्रिय भूमिका

नलकूप विभाग के आपरेटर सुनील भारती और सिंचाई पर्यवेक्षक प्रवीण चौबे दिनभर तालाब पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में तालाब तक पानी पहुंचाया गया।

स्थानीय लोग असंतुष्ट

हालांकि सफाई कार्य शुरू होने के बावजूद ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। गोपाल श्रीवास्तव, सरोजनी, दुर्ग विजय चौबे, बबलू चौबे, मानिक चंद्र, सुधीर श्रीवास्तव और अनंत लाल ने बताया कि सफाईकर्मी तालाब का कचरा बाहर फेंकने के बजाय पानी में ही डाल रहे हैं। ऐसे में गंदे पानी में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कैसे होगा, यह लोगों की समझ से परे है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir