वाराणसी।जाल्हूपुर
श्री रामरमी सरकार रामलीला टूड़ीनगर, जाल्हूपुर में गुरुवार 25 सितम्बर 2025 को आ•सा• 2082 वि. व सन् 2025 मानस संख्या 452 के अंतर्गत रामलीला का भव्य मंचन सम्पन्न हुआ।
रामलीला मंचन में श्री रघुवीर का सेना सहित सिंधुतट प्रयाण, विभीषण मिलन, सेतु निर्माण, शिव स्थापना, श्रीराम जी का सेना सहित सिंधुपार होना, सेना वर्णन एवं सुवेल गिरी विश्राम जैसे प्रसंगों का दिव्य चित्रण किया गया। लीला के दौरान दर्शकों ने भावविभोर होकर जयकारे लगाए और पूरा वातावरण राममय हो उठा।
कार्यक्रम में विनोद सिंह, अंकित सिंह, सोनू सेठ, मुन्ना सेठ सहित समस्त व्यापारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि रामलीला के मंचन का उद्देश्य युवाओं और समाज को धर्म, संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।
अंत में रामलीला स्थल पर संत श्री कच्चा बाबा की जय, संत श्री टूड़ी बाबा की जय, संत श्री रामरमी सरकार की जय, संत श्री राघव सरकार की जय, श्री आनंद देव सरकार की जय के जयकारों से गगन गुंजायमान हो उठा






