Thursday, February 26, 2026

खुशी की उड़ान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर रही है जागरूक

 

खुशी की उड़ान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर रही है जागरूक

“साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान” के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

(वाराणसी): साइबर खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खुशी की उड़ान संस्था ने एक विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।
यह आयोजन विश्वनाथ मंदिर VT काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रांगण वाराणसी में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं, स्थानीय तथा दूर दूर से आए श्रद्धालू लोग एकत्रित हुए।
नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने अपने जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों को यह समझाया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही बड़े वित्तीय और व्यक्तिगत नुकसान का कारण बन सकती है।
नाटक में मजबूत पासवर्ड बनाने, मोबाइल पर आए कोई OTP किसी से भी साझा न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने और अनजान लिंक्स पर क्लिक न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया।

इस मौके पर “खुशी की उड़ान” संस्था की संस्थापिका ने कहा, “हमारा मानना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है, और नुक्कड़ नाटक एक सशक्त माध्यम है जिसके जरिए हम समाज के हर वर्ग तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
हमारा उद्देश्य लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “आजकल ऑनलाइन ठगी के कई नए तरीके सामने आ रहे हैं और ऐसे में हर व्यक्ति को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
हम इस अभियान को आगे भी जारी रखेंगे और समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”

कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय भदोही के छात्र छात्राओं ने भी सहभाग किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशी कि उड़ान संस्था में प्रशिक्षण ले रही महिला महाविद्यालय BHU की छात्राएं स्वीटी सिंह, नेहा, रिया कुमारी, नेहा कुमारी, साधना यादव, रेखा यादव, प्रेमलता शर्मा तथा संस्था के स्तम्भ रितेश मिश्र, सचिव विकास गुप्ता,देवेश सिंह,आलोक सौरभ, अल्का आदि का विशेष सहयोग रहा।
“खुशी की उड़ान” संस्था समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

 

एड. सारिका दुबे
(अध्यक्ष, खुशी की उड़ान)
काली शंकर उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir